एक सौ एक लोगों को भारत भारती सम्मान से सम्मानित कर रोहित रोज़ बनेंगे साहित्य के शतक्रतु

  • भारत भारती सम्मान से सम्मानित हुए डॉ राजेश पुरोहित
  • अयोध्या के अभियंता प्रमोद पाण्डेय इस यज्ञ के होता बने।

दिल्ली:- भवानीमंडी राजस्थान के साहित्य व समाज सेवी शिक्षक डॉ राजेश पुरोहित जी साहित्य संगम संस्थान राष्ट्रीय पंजीकृत संस्थान के मंच पर भारत भारती सम्मान से सम्मानित किए गए। यह सम्मान डॉ पुरोहित की साहित्य में स्वेच्छिक पत्रकरिता के लिए अयोध्या के अभियंता प्रमोद पाण्डेय जी के करकमलों प्रदान किया गया। डॉ पुरोहित शिक्षण कार्य के उपरांत समाज व साहित्य की सेवा में स्वरुचि से पत्रकारिता करते हैं। इसके लिए उन्हें देश भर की तमाम संस्थाओं से अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। डॉ पुरोहित नवोदित साहित्यकारों के मसीहा हैं। न जाने कितने नवोदित साहित्यकारों की रचनाएं व समीक्षाएं सचित्र देश विदेश के तमाम समाचार पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित करवा चुके हैं। साहित्य संगम संस्थान में आपकी प्रेरणा से एक नई पत्रकार समाचार संगम प्रकाशित हो रही है। जिसमें देश-विदेश की संस्थाओं के साहित्यिक समाचार प्रकाशित किए जाते हैं।

दिल्ली वासी कुमार रोहित रोज़ ने यह शिव संकल्प किया है कि साहित्य संगम संस्थान मंच में नित्य स्वरुचि-सुविधा और अपने समयानुसार साहित्य सेवा करने वाले देश के विविध प्रांतों के सुशिक्षित नवोदित-प्रतिष्ठित १०१ साहित्यकारों को सम्मानित करना है। कुमार रोहित रोज़ #साहित्यसंगमसंस्थान के अद्यतन प्रमाणन अधिकारी हैं। कुमार रोज़ ने लगभग ढाई वर्षों तक #साहित्यसंगमसंस्थान के दैनिक कार्यक्रम विभाग के अधीक्षक रहे और विभाग को नवायाम प्रदान किए। वर्तमान में दैनिक कार्यक्रम विभाग का दायित्व संभालते हुए आप संस्थान के प्रमाणन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं। जिसके तहत एक सौ एक साहित्यकारों को सम्मानित करने का अनुष्ठान कर रहे हैं।

यह सम्मानमेध गत दो माह से नित्य मंच पर प्रदान किया जाता है। अब तक लगभग पैंतीस साहित्यकारों को यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है। लखनऊ की कवयित्री डॉ कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी, मैनपुरी एटा की डॉ महालक्ष्मी सक्सेना मेधा, जबलपुर से आ०छाया सक्सेना प्रभु, डॉ भावना दीक्षित, वकील त्रिप्ति त्रिवेदी, झारखंड से राजवीर सिंह, लखनऊ से कविराज तरुण, ऐशंवर्सआ सिन्हा, सतना से राजेश तिवारी, रायगढ़ छत्तीसगढ़ से तेजराम नायक नेक, सरोज सिंह ठाकुर, लता सगुण खरे, हैदराबाद से नवल किशोर सिंह, दुबई से विनय गौतम, जम्मू से पंडित रामजस त्रिपाठी, उन्नाव से गीता गुप्ता मन, खरगोन म० प्र० से आहुति निशुल्क पुस्तकमाला के प्रधान संपादक टी आर राज चौहान, एन एल शर्मा, के आर कुशवाहा हंस, अहमदाबाद से बृज मोहन राणा, ज्योति मिश्रा, मंदसौर म० प्र० से मान बहादुर सिंह, रीवा से महेश राठौर सोनू, कानपुर से हिमांशु गुप्ता हंस, पूणे से वंदना नामदेव, ब्रह्मानंद गर्ग, कीर्ति दुबे, आगरा से प्रेम सिंह राजावत, अयोध्या से प्रमोद पाण्डेय आदि को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है तथा जिन्हें यह सम्मान मिलने की संभावना है उनमें सूर्यदीप कुशवाहा, रविशंकर विद्यार्थी, डॉ मीना भट्ट, प्रशांत करण, अशोक दीप, मनोज कुमार सामरिया मनु आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।