एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा लगाए देशभक्ति के नारे

-भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारों से देश भक्ति की भावनाएं की उजागर
-कछौना में पूरे नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
-पुलिस प्रसाशन की मौजूदगी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

हरदोई।कछौना मे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यात्रा दुर्गा मंदिर में प्रसाद वितरण के साथ समाप्त की। तिरंगा यात्रा में निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व वन्दे मातरम् के नारों से देशभक्ति की भावनाएं उजागर किया।

            तिरंगा यात्रा के मौके पर पुलिस भी सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रही।इस मौके पर तिरंगा यात्रा में सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम राष्ट्रीय स्वभीमानों से कभी समझौता नहीं करते। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों के मन में राष्ट्रभक्ति के संचार को तेज करना और दैनिक जीवन में देश के लिए समर्पण की भाव जगाना है। उन्होंने लोगों से कहा आज के पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को अधिक निरूपित करने की जरूरत है। इसी मुख्य उद्देश्य से समय-समय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई है और शहीदों को नमन किया गया है।