गंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं बल्कि लोगों के लिए सौगातों की यात्रा है

बदायूँ : जरीफनगर आगमन पर गंगा यात्रा का बैण्ड बाजा एवं मानव श्रंखला के साथ भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया। सहसवान, मुजरिया होते हुए गंगा यात्रा कछला घाट पहुंची। मुख्य कार्यक्रम कछला घाट पर ही आयोजित हुआ। कार्यक्रम समापन के पश्चात गंगायात्रा ने आगे के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद उझानी, बदायूँ, म्याऊँ एवं उसावां में स्वागत अभिनंदन उपरान्त गंगा यात्रा को विदाई दी गई।

बुधवार को जरीफनगर से जनपद में प्रवेश करने पर गंगा यात्रा का बैण्डबाजे के साथ भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन भारत सरकार प्रहलाद पटेल, मंत्री वित्त, संसदीय कार्य और चिकित्सा शिक्षा, उ0प्र0 सरकार सुरेश खन्ना, मंत्री पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद बदायूँ लक्ष्मी नारायण चैधरी, मंत्री विधायी और न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक, मंत्री गन्ना विकास और चीनी मिले उ0प्र0 सरकार सुरेश राणा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री जल शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार बलदेव औलख, राज्यमंत्री, राजस्व और बाढ़ नियंत्रण उत्तर प्रदेश सरकार विजय कश्यप, राज्यमंत्री नगर विकास, नगरीय रोजगार और गरीबी उन्मूलन शहरी समग्र विकास उत्तर प्रदेश सरकार महेश चन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष यू0पी0 स्टेट कन्सट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेपलपमेन्ट काॅरपोरेशन लिमिटेड (दर्जाराज्य मंत्री) उत्तर प्रदेश सरकार बी0एल0वर्मा, सांसद संघमित्रा मौर्य ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, माँ सरस्वती एवं माँ गंगा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। सभी मंत्रियों ने गंगा को स्वच्छ बनाए एवं इसमें कूड़ा कर्कट न डालने की प्रेरित किया। उन्होंने कहा गंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं है, बल्कि लोगों के लिए सौगातों की यात्रा है। गंगा यात्रा के मद्देनजर लोगों को लाभान्वित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं।

नदियों को आपस में जोड़ना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था। जिस दिन नदियां आपस में जुड़ जाएंगी, उस दिन सूखे और बाढ़ की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इस मिशन की शुरूआत यूपी से ही होगी। मोदी सरकार से पहले भी गंगा के निर्मलीकरण के लिए प्रयास चल रहे थे। कई योजनाएं भी बनीं मगर वे प्रभावी साबित नहीं हुईं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस काम को मिशन मोड में शुरू किया गया है। इसका असर दिखने लगा है। गंगा के निर्मलीकरण अभियान के साथ जुड़ें। जब तक आम लोग नहीं जुड़ेंगे सफलता नहीं मिलेगी। इस गंगा यात्रा का उद्देश्य भी यही है कि लोग जागरूक हों पारम्परिक जल स्रोतों के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। गंगा का नाम जितना पवित्र है, उतना ही साफ इसके जल को बनाएं। न खुद इसमें गंदगी करें और न ही किसी को इसमें गंदगी करने दें।

स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, स्वच्छता पर आधारित गंगा गीत एवं गंगा गान, देश भक्ति का नृत्य, लोकगीत, हनुमान जी का कार्यक्रम, रैप गायन, गंगा एवं भजन गायन सहित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सूचना विभाग द्वारा नाटक, कव्वाली आदि के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अतिथिगणों को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यू0पी0 डास्क द्वारा जैविक खेती की पुस्तक का विमोचन किया गया। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त द्वारा सभी अथितियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा गंगा को स्वच्छ रखने व अविरल, निर्मल बनाने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली रणवीर प्रसाद, डीआईजी राजेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, एसपी सिटी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया सहित अन्य अधिकारीगण तथा बिल्सी विधायक आर0के0शर्मा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, धीरज सक्सेना, मनोज कृष्ण गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, चेयरमैन दीपमाला गोयल, चेयरमैन आकाश वर्मा, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, शारदेन्दु पाठक, पूर्व चेयरमैन राजीव गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष गुप्ता, अंकित मौयर्, आशीष शाक्य, प्रभाशंकर वर्मा, सोबरन सिंह, राजपूत सुखदेव सिंह राठौर, तीर्थेन्द्र पटेल, राजेश्वर सिंह पटेल, अनुज माहेश्वरी, मयंक गुप्ता, अवनीश सिसोदिया, अबढर शमार्, दीक्षा माहेश्वरी, मुनीश राघव, एम पी सिंह राजपूत, सीमा राठौर, मोनिका गंगवार, अमिता उपाध्याय, रजनी मिश्रा, पारस गुप्ता, गुलशन प्रताप, शैलेन्द्र शर्मा, मनोज गुप्ता, राधेश्याम वर्मा, अजय तोमर, अखिल अग्रवाल, सौरभ माहेश्वरी, ताराचंद कश्यप, देवसिंह यादव, सर्वेश शाक्य, भगवान सिंह मौर्य, ग्रीशपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।