गुरु पूर्णिमा पर यथार्थ गीता भेंट की

परमहंस आश्रम खामणी में हुई विशेष पूजा व विशाल भण्डारा

भवानीमंडी:- यथार्थ गीता के प्रणेता परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के परमहंस आश्रम खामणी जिला झालावाड पर गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई। आहूं नदी व रीछड़ नदी के संगम पर स्थित प्राकृतिक छटा बिखेरता इस सुरम्य आश्रम में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ पूजा घर मे रही। आश्रम की विशेष साज सज्जा व विशेष पूजा की गई। विशाल भंडारे में सेंकडो श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

यथार्थ गीता प्रचारक जगदीश चन्द्र शर्मा बाबा ने भवानीमंडी गुरुद्वारा के प्रधान सेवक को पंजाबी भाषा की मुम्बई से मंगवाई यथार्थ गीता भेंट की। परमहंस आश्रम पर दर्शन करने राष्ट्रीय कवि राजेश पुरोहित भी दर्शन हेतु पहुँचे। उन्होंने वहाँ स्वामी जी के दर्शन अर्चन व पूजा की। भक्तजनों के साथ प्रसाद ग्रहण की।