नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी से सड़कों पर अंधेरा, चोरियों में हुआ इजाफा

नगर पंचायत की शिथिलता के चलते कई महीनों से दर्जनों हाई मास्क लाइटें बनी शोपीस

कछौना, हरदोई। नगर पंचायत कछौना पतसेनी के कस्बे में सांसद, विधायक निधि व नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगाई गई दर्जनों हाई मास्क लाइट, सोलर लाइटें देखरेख के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रही हैं। इनसे बैटरी, सोलर बैट्री, प्लेट, लाईटें गायब हो चुकी हैं। इन हाई मास्क लाइटों के चौमुखी प्रकाश से सार्वजनिक स्थल व सड़कों पर रोशनी रहती थी। अधिकांश खराब है।

नगर पंचायत की अनदेखी के चलते लाखों रुपए की कीमत हाई मास्क लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय परिसर, सामुदायिक अस्पताल, चौराहों पर हाई मास्क लाइटों की वजह से नगर की सुंदरता में चार चांद लग जाते थे। वही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा था। रात में हमेशा रोशनी होने के कारण चोरों व अराजक तत्वों के अंदर हमेशा डर बना रहता था। नगर को आदर्श नगर बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर विभागीय अधिकारियों ने पानी फेर दिया है। धीरे-धीरे कुछ सामग्री गायब होने के बाद मौके से पिलर भी गायब हो जाता है। कस्बे के जागरूक नागरिकों ने इन हाई मास्क लाइटों व सोलर लाइटों को तत्काल सही कराने की मांग उच्च अधिकारियों से की है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता