मन की बात -शिवराज सिंह चौहान कृति का विमोचन सम्पन्न

भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान प्रकाशन इंदौर मध्यप्रदेश से प्रकाशित मन की बात- शिवराज सिंह चौहान कृति का विमोचन राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिनाम कवि रवि तिवारी स्वतंत्र ने किया। साहित्य संगम संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी को बताया कि यह कृति पंचपरमेश्वर कैलाश मण्डलोई ने तैयार की। कृति के प्रबन्ध संपादक मण्डलोई, संपादक सौम्या मिश्रा अनुश्री, सहसंपादक चन्द्रपाल सिंह चन्द्र, डॉ. अरुण श्रीवास्तव अर्णव, कविराज तरुण सक्षम , प्रकाशक संस्थान के संरक्षक आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार हैं। इस कृति में डॉ मीना भट्ट अध्यक्षा लोकायुक्त जबलपुर/पूर्व जिला न्यायाधीशा, राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, तेजराम नायक, मोनू आहत, कैलाश मण्डलोई कदम्ब, रवि तिवारी, राजवीर सिंह मन्त्र, किसनलाल अग्रवाल, अरुण श्रीवास्तव अर्णव, छगनलाल गर्ग, महालक्ष्मी सक्सेना मेधा, चन्द्रपाल सिंह चन्द्र, मनोज कुमार यादव, छाया सक्सेना प्रभु, रविशंकर तिवारी, प्रतिभा गर्ग, तामेश्वर शुक्ल, नवीन कुमार भट्ट,एस .के. सिंह, कुमुद श्रीवास्तव, सुनील कुमार अवधिया, सना परवीन मेहनाज़ सहित राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के रचनाकारों की रचनाएं प्रकाशित हुई।