साहित्य संगम संस्थान ने 123 महिला रचनाकारों को किया सम्मानित

—–राजेश पुरोहित (भवानीमंडी)-

साहित्य संगम संस्थान दिल्ली ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 123 महिला रचनाकारों को सम्मानित किया।

संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन महिला रचनाकरों का सम्मान किया गया जो साहित्य प्रेम साहित्य निष्ठा और साहित्यिक सहयोग करते हैं। संस्थान द्वारा 123 महिला रचनाकारों को “साहित्य ज्योति सम्मान” से सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि ये सम्मान उन्हें राजवीर सिंह मन्त्र अध्यक्ष साहित्य संगम संस्थान दिल्ली,कैलाश मण्डलोई पंच परमेश्वर अधीक्षक, मीना भट्ट पूर्व जिला न्यायाधीश एवम विधिक सलाहकार साहित्य संगम संस्थान डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव अर्णव साहित्य संगम शिरोमणि डॉ महालक्ष्मी सक्सेना मेधा दैनिक कार्यक्रम समिति अधीक्षिका लता खरे व्याकरण शाला अधीक्षिका इन्दु शर्मा शचि योगशाला अधीक्षिका छाया सक्सेना प्रभु कोषाध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे, आशीष पांडेय जिद्दी, अनिता मिश्रा मंच वाहिनी, दीपाली पांडेय अलंकरण अधीक्षिका के कर कमलों से प्रदान किए गए।