कर्नाटक विधानसभा के लिए अब तक 155 नामांकन पत्र भरे गए

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष बी एस येडियुरप्‍पा, भाजपा नेता तथा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के एस ईश्‍वरप्‍पा और कांग्रेस के बी के शिव कुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र भरे। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने बेंगलुरू के बाहरी इलाकों में शक्ति केन्‍द्र प्रमुखों को संबोधित किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए अब तक एक सौ 55 नामांकन पत्र भरे गए हैं। आज बेंगलुरू में पत्रकारों से बातचीत में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है और अब यह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।