भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 21वां प्रांतीय सम्मेलन हुआ संपन्न

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 21वां प्रांतीय सम्मेलन प्रयाग राज में दिनांक 7 फरवरी 2021 दिन रविवार को आशीर्वाद गोल चौराहा झूंसी प्रयागराज में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्री गिरीश चंद भाटी जी, पूर्व कुलपति काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी एवं सम्मेलन की अध्यक्षता श्री मुनेश्वर मिश्र जी संपादक हिंदी दैनिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रभात जी पूर्व संपादक अमर उजाला, श्री कृष्णानंद त्रिपाठी जी संपादक लोकमित्र प्रयागराज, डॉक्टर राम प्रसाद सिंह जी संपादक, वंदे मातरम वाराणसी, भगवान प्रसाद उपाध्याय संपादक, प्रभा प्रयागराज, श्री के पी सिंह जी पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जॉन, श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीआईजी वरिष्ठ बी पुलिस अधीक्षक प्रयागराज, श्री आशुतोष मिश्रा जी पुलिस अधीक्षक क्राइमप्रयागराज, श्री टी एस सिंह जी पुलिस अधीक्षक कार्मिक विभाग प्रयागराज का जोरदार स्वागत किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित समस्त पत्रकार, अधिकारी गण, राष्ट्रीय संयोजक भगवान दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष मथुरा धूरिया, जिला अध्यक्ष प्रयागराज अखिलेश मिश्रा, प्रभा शंकर ओझा प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कौशांबी एवं पूरे प्रदेश दूर-दूर से आए हुए पत्रकार बंधुओं का भी स्वागत किया गया।

सम्मेलन में कौशांबी से जिला अध्यक्ष शमशाद अहमद जी, जिला महासचिव सच्चिदानंद मिश्र जी, जिला महामंत्री हिमांचल मौर्य, रवि करन मौर्य, विजय करन, राजकुमार मौर्य, दिवाकर त्रिपाठी, कुलदीप कुमार मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।