64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। सुमित्रा भावे और सुनील सुकथांकर द्वारा निर्देशित फिल्म कासव को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्म रूस्तम के लिए अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और मलयालम फिल्म मिना मिंनुंगू द फायर फ्लाई के लिए सुरभि सी एम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है।
इस वर्ष नीरजा को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म घोषित किया गया है। इस फिल्म में शानदार भूमिका के लिए सोनम कपूर को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित फिल्म धनक को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म पुरस्कार तेलुगू फिल्म सप्तनम भावती को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के चुना गया है। सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म हिन्दी फिल्म पिंग को चुना गया है। इस वर्ष पुरस्कारों के चयन के लिए 300 सौ से अधिक फिल्मों को देखा गया। चायर वसीम को फिल्म दंगल के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री और मनोज जोशी को मराठी फिल्म दशकीय के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा। अपनी प्रतिक्रिया में अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि वे ये सम्मान प्राप्त कर बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों और ज्यूरी को धन्यवाद दिया। अक्षय कुमार ने कहा कि रूस्तम में एक विशेष भूमिका थी।