राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मध्यप्रदेश के शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय आदिवासी गौरव दिवस समारोह में मध्यप्रदेश सरकार के पेसा-PESA अधिनियम की नियमावली का विमोचन किया। इससे राजस्व कार्यों का बंदोबस्त, जल संसाधनों का प्रबंधन, जनजातीय लोगों को वनों से होने वाली उपज से अधिक लाभ प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों मे आसानी होगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि इन नियमों से जनजातीय लोगों के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ पेसा नियमों को लागू किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मध्यप्रदेश के दो दिन की यात्रा पर हैं।
Related Articles
प्रत्येक भारतवासी पर कुल कितना क़र्ज़ है, सरकार बताये?
September 16, 2018
0
जब सरकार के काम में जनसहभागिता होती है तो उसके परिणाम और भी चमत्कारिक होते हैं : योगी आदित्यनाथ
December 29, 2017
0
उत्तरप्रदेश में पहले ‘साँपनाथ’, अब ‘नागनाथ’!
November 1, 2017
0