
कौशाम्बी की नगर पंचायत अजुहा की कुमारी कामना वर्मा का चयन एम.बी.बी.एस. के लिए हुआ। कौशाम्बी के वार्ड नं. 2 अंबेडकर नगर निवासिनी कामना वर्मा पुत्री श्री सुरेश प्रसाद वर्मा जी का चयन एम.बी.बी.एस. मे हुआ है।बचपन से ही कामना वर्मा बहुत होनहार छात्रा थीं।उन्होने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय कौशाम्बी में प्राप्त की थी और क्रमशः हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सी.बी.एस.ई. की परीक्षा में जिले में टाप किया था।इसके बाद घर वालों ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हे एम.बी.बी.एस.की तैयारी के लिए कोटा राजस्थान में कोचिंग सेंटर में एडमीशन करवाया जहाँ रहकर उन्होने दो वर्ष पूरी लगन और मेहनत से इसकी पढ़ाई व तैयारी की एवं दूसरे प्रयास में ही उनका चयन एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई के लिए सरकारी मेडिकल कालेज में हुआ है।वह अजुहा नगर पंचायत की पहली बेटी हैं जिनका चयन प्रतिष्ठित एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई के लिए हुआ है।आज एक बेटी ने पूरे कस्बे का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।उनकी इस बड़ी सफलता के लिए मै उन्हे हार्दिक बधाई देता हूँ।मेरी शुभकामनाएँ सदैव उनके साथ हैं।उनकी यह कामयाबी कस्बे के अन्य छात्र- छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है और कामना वर्मा जी की इस कामयाबी से निश्चितही उनका मनोबल अध्ययन के प्रति और बढ़ेगा।