अधेड़ की नदी पार करते समय गम्भीरी नदी में डूबने से मौत

हरदोई– अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर गांव में रिश्तेदारी में आए एक अधेड़ की नदी पार करते समय गंभीरी नदी में डूब कर मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई।

सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव निवासी शिवसेवक (55) शुक्रवार को अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर गांव निवासी रिश्तेदार रामवीर शर्मा के यहां आए थे। शनिवार को गांव के कुछ लोग गंभीरी नदी के दूसरे छोर पर भैंस चरा रहे थे। जहां पर कीर्तियापुर के पास स्थित कुएं में गांव निवासी एक युवक की भैंस गिर गई थी। जिसे देखने के लिए शिवसेवक भी नदी पार कर रहा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। इससे डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद नदी से अधेड़ के शव को निकाल लिया। शिवसेवक के परिवार में पत्नी शिवरानी सहित चार पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी रो-रोकर बदहवास हो गई। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। तहरीर नहीं मिली है।