साइकिल-रिक्शा से भारत भ्रमण करने वाले रिक्शाचालक का कछौना चौराहे पर किया गया स्वागत

कछौना (हरदोई) : विश्व शांति व पर्यावरण संदेश को लेकर साइकिल रिक्शा से कोलकाता से लद्दाख पहुंचे कोलकाता निवासी चेतन दास मामूली रिक्शा चालक हैं लेकिन मन में कुछ अलग करने की ठानकर एकदिन वह भारत-भ्रमण पर निकल पड़े। वह काफी गरीब हैं। 1994 में 13 माह में पूरे भारत का भ्रमण किया।

दूसरी यात्रा में परिवार के साथ रिक्शा से लद्दाख तक 3400 किलोमीटर की यात्रा की। काफी संघर्ष के बाद वह लद्दाख पहुंचने में सफल रहे। रिक्शा से पहुंचकर वर्ल्ड-रिकॉर्ड बनाते हुए रिक्शा से लद्दाख पहुंचने वाले पहले इंसान बने।

रिक्शा से यात्रा कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इनके कार्य लिम्का-बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इनके ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनी। इनके ज़ज्बे में कभी पैसा रोड़ा नहीं बन सका। प्रबल इच्छाशक्ति के बूते चेतन दास ने कई बार यात्रा की।

गुरुवार को कछौना के मुख्य चौराहे पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, संजय तिवारी, मुजीब, भास्कर सिंह, परमेश्वर दयाल ने स्वागत किया और उनके अनुभवों को जाना। वह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। हौसले के दम पर बड़ी से बड़ी मंजिल पाई जा सकती है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता