प्रसूता की इलाज के अभाव में प्रसव के 5 दिन बाद मृत्यु

मायके पक्ष ने उत्पीड़न की शिकायत की

कछौना (हरदोई) : कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम दुगनाई में एक प्रसूता का इलाज के अभाव में मृत्यु हो गयी। प्रसूता ने 5 दिन पहले एक बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्म दिया था। तब से उसके स्वास्थ्य में कोई भी सुधार नहीं हो रहा था।

शनिवार की दोपहर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुगनाई निवासी परमाई लाल अपनी प्रसूता पत्नी सुनीता वर्मा उम्र 24 वर्ष को सांय घर वापस ला रहे थे। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक प्रसूता की 3 वर्ष की बच्ची है। दूसरी लड़की मात्र 5 दिन की दोनों मासूम बच्चियों के ऊपर से मां का साया उठ गया। गरीबी व सिस्टम के चलते एक प्रसूता महिला असमय मृत्यु हो गई। सरकार महिलाओं के नाम योजनाओं को चलाकर फीलगुड करा रही है। वही मायके पक्ष ने उत्पीड़न की शिकायत की, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना से दोनों परिवारों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता