साहित्य संगम संस्थान की गोवा इकाई का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

नई दिल्ली:-साहित्य संगम संस्थान, नयी दिल्ली की गोवा इकाई की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ 1 अगस्त (सोमवार) को धूमधाम से मनायी गयी। साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित को जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर इकाई की ई-पत्रिका ‘माण्डवी के मोती’ का विमोचन भी किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ‘मंत्र’, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुमार रोहित ‘रोज’, सह अध्यक्ष मिथलेश सिंह ‘मिलिंद’, उपाध्यक्षा संगीता मिश्रा ‘बोलती लेखनी’, कोषाध्यक्षा छाया सक्सेना ‘प्रभु’, महासचिव तरुण सिंह ‘सक्षम’ के पुनीत सान्निध्य में गोवा इकाई के मंच पर आयोजित इस अभूतपूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य संगम संस्थान, चौपाईशाला के अधीक्षक नरेशचंद्र द्विवेदी ‘शलभ’ ने की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार गायत्री ठाकुर ‘सक्षम’ (मध्यप्रदेश) एवं विशेष अतिथि के रूप में तेलंगाना के सुप्रसिद्ध रचनाकार अशोक दोशी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का मान बढ़ाया। बबिता ठाकुर (बिहार) द्वारा मधुर गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शुभारंभ की बेला में उषा कंसल (कर्नाटक) ने सरस्वती वंदना, पीयूष राजा (बिहार) ने गुरु वंदना, संजय वर्मा ‘दृष्टि’ (मध्यप्रदेश) ने शिव वंदना, गोवा इकाई की पंच-परमेश्वरी अनिता ‘निधि’ (झारखंड) ने स्वागत गीत एवं संस्थान की सक्रिय साहित्यकार शशिकला नायक (छत्तीसगढ़) ने संगमगान की मनोरम प्रस्तुतियाँ दी।

संस्थान के पदाधिकारियों के ऊर्जस्वी उद्बोधन के पश्चात गोवा इकाई के वार्षिकोत्सव का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ जिसके अंतर्गत संस्थान के मूर्धन्य कलमकारों द्वारा काव्य प्रस्तुतियाँ दी गयीं। गणेशचंद्र केस्टवाल (उत्तराखंड), रतन कुमार शर्मा ‘रत्न’ (गुजरात), शिवानी शुक्ला (उत्तर प्रदेश), ज्योति विपुल जैन (गुजरात), जगदीश गोकलानी (मध्यप्रदेश), नंदिता माजी शर्मा (महाराष्ट्र), डॉ० पंकज कुमार रुहेला (उत्तर प्रदेश), प्रमोद पांडे (उत्तर प्रदेश), डॉ० सरोज (चंडीगढ़), वीणा वैष्णव (राजस्थान), डॉ० भगवान सहाय मीणा (राजस्थान), प्रीति देवी (छत्तीसगढ़), अनुराधा प्रियदर्शिनी (उत्तर प्रदेश), रविंद्र दुबे (छत्तीसगढ़), आचार्य अरूण सेमवाल (उत्तराखंड), कु० वैदिका अरुन (उत्तर प्रदेश), रामप्रकाश अवस्थी ‘रूह’ (राजस्थान), सरिता त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश), अलका गुप्ता (उत्तर प्रदेश), रश्मि शुक्ल (मध्य प्रदेश), रंजना बिनानी ‘काव्या’ (असम), स्वाति जैसलमेरिया (राजस्थान), भावना दीक्षित ‘ज्ञानश्री’ (मध्य प्रदेश), राजेन्द्र कुमार ‘राज’ (राजस्थान) सहित कई रचनाकारों ने सुरीले सरस काव्य-पाठ से कार्यक्रम की शोभा में अगणित वृद्धि की।

वार्षिकोत्सव के आयोजन का एक अन्य आकर्षण गोवा इकाई की ई-पत्रिका ‘माण्डवी के मोती’ का शुभ विमोचन रहा। मध्य प्रदेश निवासी साहित्यकार किरण सुरेंद्र अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा यह पावन कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन गोवा इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष लोकेन्द्र कुम्भकार (मध्य प्रदेश) ने किया एवं आभार इकाई की सचिव निर्मला डोंगरे (मध्य प्रदेश)ने व्यक्त किया। देर रात तक काव्य प्रस्तुतियों से मंच सजता रहा, यह अनुभव कुछ ऐसा था मानो असंख्य काव्य लहरियाँ मांडवी के तट को गुँजायमान कर रही हों।