राष्ट्रीय गौ-रक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत हुए अवलोक

कछौना (हरदोई)। नगर कछौना के उभरते युवा व्यवसायी एवं कवि अवलोक श्रीवास्तव को राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत कुमार मैथिल ने दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी पद्मनाथ एवं राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री जसवंत कुमार ने जनपद हरदोई के कस्बा कछौना निवासी अवलोक श्रीवास्तव के युवावस्था में सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि, क्रियाकलापों एवं गोवंश के प्रति समर्पण व दया भाव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत है। वहीं युवा अवलोक श्रीवास्तव ने ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संगठन के सिर्फ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए यह भरोसा दिलाया है कि वह गौ रक्षा के हितार्थ संकल्पित होकर कार्य करेंगें। संगठन के लिए हर आवश्यक प्रयास कर उसे अधिक से अधिक बढ़ाने का प्रयास करेंगे। अवलोक ने कहा कि सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। गौ माता की पूजा के बिना कोई भी पूजा पूर्ण नहीं होती। गौ सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। गौ सेवा से मन, वाणी, कर्म और शरीर की पवित्रता बनी रहती है अतः सभी को गौ सेवा करनी चाहिए।

युवा अवलोक को राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ का ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है। वहीं उनके मित्रों में मधुकर सिंह, सुनील सोनी, जीतू गुप्ता, विवेक राठौर, मोहम्मद शोएब, डॉ मुख्तार, सुधीर श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, किशन अग्रवाल, डॉ बृजेश श्रीवास्तव आदिक ने हर्ष जताया है।