सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नगर पंचायत ने चलाया अभियान

कछौना, हरदोई। जिला अधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत कछौना पतसेनी में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया।

बताते चलें मानव स्वास्थ्य के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक सहित 19 आइटमों को प्रतिबंधित कर दिया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के कारण मानव स्वास्थ्य के साथ जन जीवन व पर्यावरण पर काफी नुकसान होता है। आन जाने में हम गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यह धरती पर सड़ती नहीं है। जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। इसलिए प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए उसके विकल्प के रूप में थैला का प्रयोग करें।

जिला परियोजना प्रबंधक के साथ संयुक्त रूप से कस्बे में गुरुवार को टीम ने कछौना चौराहा, स्टेशन मार्ग, विनायक मार्केट में दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पांच सौ ग्राम पॉलिथीन जप्त की गई। जिसपर ग्यारह सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने बताया नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। जिसमें आप सभी की भागीदारी आवश्यक है। हमारा मोबाइल नंबर 9919718797 पर सूचना दें। नगर में कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सूचना कर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा । टीम में डीपीएम पुष्पेंद्र सिंह व लिपिक जेबी सिंह मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता