अंसार-अल-इस्लाम पर बांग्लादेश ने प्रतिबंध लगा दिया है। बांग्लादेश गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण इस गुट पर प्रतिबंध लगाया गया है। बांग्लादेश में यह सातवां कट्टरपंथी गुट है जिसकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। अंसार-अल-इस्लाम भारतीय उप महाद्वीप में अलकायदा से जुड़े होने का दावा करता है। इस गुट ने बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं और ईश्वर में आस्था न रखने वाले ब्लॉगर्स की निर्मम हत्याओं की जिम्मेदारी ली है।