महिला की मौत का रहस्य अभी भी रहस्य, मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा किया गया प्रिजर्व

हरदोई- बेनीगंज इलाके के कस्बे से गायब महिला की मौत का रहस्य जार में कैद हो गया है। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा प्रिजर्व किया गया है।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और शक ससुरालियों पर जताया है।वहीं कोतवाली पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है कि अगर महिला के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो जाती तो शायद महिला की जान बच सकती थी।बताया जाता है कि महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर ही मिला आखिर क्यों नही पहले महिला मिल पाई।

   बता दें कि कस्बे से नीलम गुप्ता (38) पत्नी अमित चार दिन पूर्व घर से रहस्मयी तरीके से लापता हो गई थी जिसकी थाने में परिवारीजनो ने गुमशुदी दर्ज कराई थी।हालांकि पुलिस का कहना है कि पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी इसी बीच मंगलवार की शाम करीब 4 बजे उसका शव नगर के स्टेशन के समीप झाडि़यों में पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनो को अवगत कराया। इधर जानकारी मिलने पर महिला के मायके उन्नाव के बांगरमऊ निवासी भाई अरूण पुत्र शिवसागर समेत अन्य लोग भी पहुंच गए।         हालांकि मामले के संबंध में पुलिस ने जब महिला के पति से जानकारी की तो उसने महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात कही लेकिन उसके भाई ने पति व ससुर समेत अन्य ससुरालीजनो पर हत्या कर शव फेंकने का अंदेशा जताया है।इसके साथ ही पुलिस की ओर से परिजनो से किए गए कई सवालों के सटीक जवाब न दिए जाने पर वह शक के दायरे में आ गए हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।