पश्चिम मध्य रेल भोपाल में जन सम्पर्क अधिकारी एवं पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय जबलपुर में वरिष्ठ जन सम्पर्क अधिकारी रहे वरिष्ठ कवि, लेखक ,साहित्यकार श्री कमल किशोर दुबे को उनकी कृति “चाणक्य नीति दोहावली” के लिए हिन्दी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर वर्ष 2022 के “भारतेन्दु हरिश्चंद्र” पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
👉🏻साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कृति सम्मान घोषित
🍎 मध्यप्रदेश लेखक संघ के चयनित सदस्यों का अभिनंदन
वर्ष 2022 के अ.भा. कुबेरनाथ राय पुरस्कार हेतु डाॅ. श्याम सुन्दर दुबे हटा दमोह, अ.भा.भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार हेतु श्री कमल किशोर दुबे भोपाल, प्रादेशिक राजेन्द्र अनुरागी सम्मान हेतु श्रीमती इंदु पाराशर इन्दौर, प्रादेशिक पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार हेतु श्री विनय उपाध्याय भोपाल, प्रादेशिक ईसुरी पुरस्कार हेतु डाॅ. सुमन चौरे भोपाल, प्रादेशिक हरिकृष्ण देवसरे पुरस्कार हेतु श्री पुरुषोत्तम तिवारी, प्रादेशिक नरेश मेहता पुरस्कार हेतु श्री विनोद नागर भोपाल, प्रादेशिक जैनेन्द्र कुमार जैन पुरस्कार हेतु श्री अशोक धमेनियाँ भोपाल, प्रादेशिक वीरेन्द्र मिश्र पुरस्कार हेतु डाॅ. प्रार्थना पण्डित भोपाल एवं श्री प्रभु त्रिवेदी इन्दौर का चयन किया गया।
वर्ष 2023 के अ. भा. निर्मल वर्मा पुरस्कार हेतु डाॅ. सतीश चतुर्वेदी शाकुंतल गुना, अ.भा. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार हेतु पं. पूरन चन्द्र शर्मा दतिया, अ. भा,. नारदमुनि पुरस्कार हेतु श्री संदीप सृजन उज्जैन, प्रादेशिक ईसुरी पुरस्कार हेतु श्री विनोद मिश्र सुरमणि दतिया एवं प्रादेशिक दुष्यन्त कुमार पुरस्कार हेतु श्री प्रह्लाद भक्त मुरैना की कृतियों का चयन किया गया है ।
मध्यप्रदेश लेखक संघ के उक्त सभी सदस्य साहित्यकारों को पुरस्कार हेतु चयन की हार्दिक बधाई एवं अभिनन्दन।💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐