भाजपा से देश को भारी नुकसान : मुकुल सिंह

            हरदोई – समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अराजकता की आग में झुलस रहा है प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है।

        कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने 20 माह हो चुके हैं इस अवधि में राज्य में विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ है। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है अमीर आदमियों की चांदी होती जा रही है । नीरव मोदी से लगा कर विजय माल्या तक बड़े लोग अरबों खरबों की चंपत लगाकर देश छोड़कर भाग चुके हैं या सब इस गरीब जनता के पैसे थे। उत्तर प्रदेश में अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है लोग अपने को असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या जिसका जीता जागता सबूत है पुलिस भी इस सरकार से भय व्याप्त है उत्तर प्रदेश अपराधियों, अराजक तत्वों का चारागाह बन गया है । कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में हत्याएं, लूट, बलात्कार की घटनाएं ना होती हो। लखनऊ महानगर में भाजपा नेता की हत्या हुई तो कानपुर में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई, आजमगढ़ में फायरिंग हुई तो आगरा में दो बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं सामने आई, लूट- खसोट की घटनाएं आम हो गई हैं।

         भाजपा ने जिस तरह से समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम किया है उससे पूरे प्रदेश में तनाव है जिससे शांति व्यवस्था को लेकर खतरा पैदा है संप्रदायिक ताकतों के ऊपर से हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं देश का प्रधानमंत्री एक्ट्रेस की शादी में व्यस्त हैं। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में बनी है तब से देश 20 साल पीछे चला गया है आने वाले समय में जनता इसका जवाब इनको 20 साल सत्ता में नहीं आने का देगी ।