भारतीय जनता पार्टी बदायूं द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में आयोजित किया गया जन जागरण अभियान

भारतीय जनता पार्टी जनपद बदायूं द्वारा आयोजित जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यालय के सामने मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया । इसके उपरांत शहर के विभिन्न मार्गो से शांति मार्च निकाला गया। भाजपा कार्यालय के सामने मैदान से जन जागरण पदयात्रा प्रारंभ होकर गोपाल टॉकीज, पुरानी चुंगी, टिकटगंज, हलवाई चौक, खैराती चौक, गोपी चौक, लावेला चौक से होकर कचहरी पर समापन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में पूरे जिले से स्वयंसेवक, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय किसान यूनियन, भारतीय मजदूर संघ, हिंदू जागरण मंच, संस्कार भारती, विद्या भारती, एबीवीपी, भारत विकास परिषद, अधिवक्ता परिषद, समाजसेवी संगठन सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल शर्मा राज्यमंत्री उ० प्र० सरकार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को भारत में गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा। लंबे समय से अन्याय झेल रहे इन अल्पसंख्यक परिवारों को आज मोदी सरकार से न्याय मिला है। और कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य विपक्ष के नेताओं, लोकतंत्र देश का सौंदर्य है, इसे धूमिल करने की कोशिश कतई ना करो। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी बाजपेयी और सरदार पटेल का देश है। विपक्षियों को यह जनादेश पसन्द नहीं है। विपक्षी पार्टी के नेता देश को अंधेरे में रखना चाहते है। देश में हो रहे विकास की गति को विराम देना चाहते हैं। विपक्षी पार्टी ने नेता मोदी को कमजोर करना चाहते हैं। लेकिन इस जनादेश को भारत के सवा सौ करोड़ देशवासी कमजोर नहीं होने देंगे। आज जो दृश्य देश में दिखाई दे रहा है बहुत ही आलोचनात्मक है। कुछ व्यक्ति विशेष समुदाय के लोग जगह-जगह उपद्रव, आगजनी, तोड़फोड़ करके देश और प्रदेश की संपत्ति को नष्ट करना चाहते हैं। ऐसे लोग जो भारत माता की सुरक्षा नहीं कर सकते उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देकर दंड दिया जाना चाहिए।
नागरिकता संसोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शरणार्थी जो काफी लंबे समय से हिंदुस्तान में रह रहे थे। लेकिन उन पर भारत की नागरिकता ना होने के कारण उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था। हमारे देश की मोदी सरकार ने नागरिकता कानून संशोधन बनाकर उन लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। हिंदुस्तान में रहने वाले किसी भी वर्ग के लोगों के लिए नागरिकता कानून से कोई नुकसान नहीं है। विपक्षी पार्टियां आम जनमानस को गुमराह करके राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचा रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोटिस देकर वसूली की कार्रवाई की है। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ और अधिक कड़ी कार्रवाई करने वाली है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दर्जा राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून लागू होने पर देश में फैली भ्रांति, गलत अफवाह को गाँव-गाँव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देंगे। भाजपा एवं अन्य समाजसेवी संगठनों और गैर सरकारी संस्थानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद पत्र डाकघर, ई-मेल, फैक्स द्वारा भेजने तथा सोशल मीडिया पर इंडिया सपोर्ट हैशटैग से नागरिकता संशोधन कानून लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने की भी अपेक्षा की गई है। नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत को उच्च शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी को कमजोर करने के लिए देश के अन्य सभी विपक्षी दल एकजुट होकर देश में अराजकता विभिन्न प्रकार की अफवाह फैलाकर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करना चाहते हैं। लेकिन देश में रहने वाला प्रत्येक भारतीय नागरिक विपक्ष की यह चाल जानता है। कांग्रेस, सपा, बसपा, कम्युनिस्ट सहित अन्य विपक्षी पार्टियाँ देश के सामाजिक समीकरण शांति सद्भाव को वोट बैंक की राजनीति से तुष्टीकरण करना चाहते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी इतनी बड़ी संख्या में आये मैं इसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। सभी कार्यकर्ता इस जन जागरण अभियान को 23 जनवरी तक बहुत तेजी के साथ गाँव-गाँव इस अभियान को चलायेंगे।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रहमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि हम कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटायेंगे। ट्रिपल तलाक कानून लागू करेंगे अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाएंगे। नागरिकता संशोधन कानून अधिनियम लागू करेंगे। यह सब मोदी सरकार ने अपने छः महीने के कार्यकाल में करके दिखा दिया है। मोदी सरकार संकल्प पत्र के अपने सभी चुनावी वादों को शत प्रतिशत पूरा करेगी।
शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार अपने घोषणा पत्र में किये सभी वादों को शत प्रतिशत पूरा करेगी। दूसरे राज्यों से व्यापारी, उधोगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार है जिससे आने वाले समय में प्रदेश में तरक्की के और रास्ते खुलेंगे, नौजवानों को नौकरी मिलेगी, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

बिल्सी विधायक आर के शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। आज जो प्रदेश में अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहें है। ऐसे अधिकारियों को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए उनका काम करना होगा। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए मैं हमेशा तैयार हूँ। किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं करूँगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने पर प्रदेश में फैली अराजकता और अफवाह पर रोकथाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। नागरिकता संशोधन अधिनियम देश हित में है और आने वाले समय मे इसके अच्छे परिणाम दिखाई देगें।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विधायक कुशाग्र सागर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक हरप्रसाद पटेल अवनीश कुमार सिंह राणा प्रताप सिंह चेयरमैन दीपमाला गोयल आकाश वर्मा सैनरा वैश्य उमेश राठौर रविन्द्र पाल सिंह मनोज मसीह शारदेन्दु पाठक राजेश्वर पटेल आर एस पाल सोवरन सिंह सुभाष चन्द्र गुप्ता दुर्गेश वार्ष्णेय अवनीश सिसोदिया राजीव कुमार गुप्ता युवा नेता विश्वजीत गुप्ता अंकित मौर्य आशीष शाक्य प्रभाशंकर वर्मा सुखदेव सिंह मनोज मोदी शैलेन्द्र शर्मा मनोज बिट्टन दुर्गेश वार्ष्णेय एम पी सिंह राजपूत सीमा राठौर अरुण प्रकाश धोवी आतिफ़ निजामी मेधावी यादव अनुज माहेश्वरी पारस गुप्ता सुनील राठौर अभिमन्यु सिंह देवदत्त धीरज सक्सेना गीतम सिंह मुनेन्द्र योगेश शर्मा अंकित राठौर योगेश शर्मा चन्द्र प्रकाश दिलीप गुप्ता पूनम गुप्ता दीक्षा माहेश्वरी मोनिका गंगवार तीर्थेन्द्र पटेल पंकज शर्मा अनिल रस्तोगी अखिल अग्रवाल राजीव तोमर सर्वेश शाक्य गगन राठी पीयूष शाक्य अगरवीर गुर्जर राधेश्याम वर्मा ग्रीशपाल सिंह अनुज सक्सेना राहुल वार्ष्णेय विजय कुमार सिंह धीरेंद्र सिंह विजय लोधी दुष्यंत सिंह भगवान सिंह मौर्य मुनीश राघव सेवाराम कश्यप देवेन्द्र राजपूत भावेश प्रताप ओमप्रताप सिंह चरन सिंह लोधी ताराचंद कश्यप देव सिंह यादव संजीव पहलवान महेश शर्मा सौरभ माहेश्वरी रजनीश यादव गुलशन प्रताप शरद भारद्वाज मधूसदून गुप्ता अमित सिंह सहित हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।