भाजपा सरकार ने झूठे वादे कर जनता को छला : नितिन अग्रवाल

नगरपालिका अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुखसागर मिश्र मधुर की जीत के बाद से लगातार शहर की जनता द्धारा उनके सम्मान में नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व शहर के बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में जिले के कद्दावर सपा राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के साथ भाग लेने के बाद रविवार को एक बार फिर नगरपालिका अध्यक्ष ने सदर विधायक नितिन अग्रवाल के साथ गुप्ता कालोनी में नागरिक अभिनन्दन समारोह में भाग लिया। समारोह के दौरान मंगलीपुरवा वार्ड 5 के नागरिकों ने सदर विधायक नितिन अग्रवाल व पालिकाध्यक्ष मधुर मिश्रा का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने सदर विधायक व पालिकाध्यक्ष को वार्ड के समस्याओं से रूबरू कराया।

अभिनन्दन समारोह में बोले सदर विधायक नितिन


समारोह में अपने संबोधन की शुरुआत सदर विधायक ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त कर की। सदर विधायक ने कहा कि नगरपालिका का चुनाव सामान्य चुनाव नही था, भाजपा सरकार की पूरी ताकत लगाने के बाद भी सपा का चुनाव जीतना हमारे परिवार की ताकत और जनता के विश्वास को दर्शाती है। नगरपालिका चुनावों में मुख्यमंत्री भी हरदोई की सीट के लिए चुनाव प्रचार करने पर मजबूर हुए। हरदोई की जनता अभिनन्दन की पात्र है। सत्ता सुख के लिए साथ देने और फिर छोड़कर चले जमे वाले लोगों को कोढ़ की संज्ञा दी।भाजपा के संकल्प पत्र पर कसा तंज बताया जनता के साथ किया गया सुनहरा छल, भाजपा सरकार में छोटा व्यापारी ओर किसान सबसे ज्यादा परेशान है। नोटबन्दी देश का सबसे काला फैसला रहा जिसने युवाओं को बेरोजगार करने व लोगों की जान लेने का काम किया है। जीएसटी जैसे काले कानून को व्यापारियों पर जबरन लादा गया। विकास की सभी योजनाओं को जिले में बंद करने का श्रेय भाजपा सरकार क्यों नही लेती है। भाजपा सरकार जांच के नाम पर विकास कार्यो को रोकने का काम कर रही है।


बोले पालिकाध्यक्ष मधुर


अभिनन्दन समारोह में बोलते हुए पालिकाध्यक्ष मधुर ने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें जिन समस्याओं से अवगत कराया है उन्हें वह जल्द ही नगरपालिका के संसधानों से  पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड की पहली बैठक में उन्होंने प्रत्येक वार्ड में 20 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने की मंजूरी दी है जिसके तहत मंगलीपुरवा वार्ड में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। श्री मिश्र ने कहा कि वार्ड में जंहा जंहा बिजली के खम्भे नही है वंहा के खम्भों को नोट कर उनकी सूची बनाई गई है जिसे वह सभासदों के साथ जाकर जिलाधिकारी को सौपेंगे। उन्होएँ कहा कि शहर में श्रवनदेवी व खदरा फाटक के पास कुल दो मुक्तिधाम है जिनके सौन्द्रीयकरण का प्रस्ताव बोर्ड की मीटिंग में ओएस किया गया है। श्री मिश्र ने कहा कि नगर में विकास कार्यो में किसी प्रकार की कोई कमी नही होने देंगे लेकिन इसके लिए नागरिकों को भी नगरपालिका का सहयोग करना होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी वार्डों के नागरिक अपने अपने घर के कूड़े को नजदीकी कूड़ेदान में डालें तो शहर गंदगी मुक्त हो जाएगा।