भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राज्यसभा पहुंचने के बाद पहली बार हरदोई पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेई की 40 वर्षों की टीस आखिर जुबान पर आ गयी और समाजवादी पार्टी को एक तरह से बेवफा बताते हुए कहाकि जितना सम्मान भाजपा ने किया सपा ने नही किया।डॉक्टर अशोक बाजपेई ने कहाकि इस सम्मान की कीमत वह अपने जीवन के अंतिम क्षण तक भाजपा में रहकर चुकाएंगे।
सांसद बनने के पहली बार जिले में पहुंचे डॉक्टर अशोक बाजपेई गांधी मैदान में अपने स्वागत समारोह में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।कार्यकर्ताओं से भरे मैदान को देखकर यहां उनके दिल की टीस निकल गयी।उन्होंने कहाकि आज 6 महीने में ही भाजपा ने उनके ऊपर भरोसा जताते हुुुए जो सम्मान दिया वह तो उस पार्टी ने भी नही दिया जिसके लिए उन्होंने 40 वर्ष गुजार दिए। जिस पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाया जवानी कुर्बान कर दी उसने भी नही दिया।कहाकि भाजपा ने जो भरोसा उनके ऊपर जताया अब उसकी कीमत चुकानी है और संकल्प लेते है कि वह और उनके कार्यकर्ता भाजपा के द्वारा घोषित हर प्रत्याशी को जिताने के लिए तन, मन, धन लगाएंगे।
कहा कि राजनीति में चुनाव होते रहते हैं और जल्द ही लोक सभा का चुनाव होना है, आने वाला समय भाजपा का होगा आने वाले समय मे भाजपा का सम्मान बढ़ाना और खून पसीना बहाने का काम उनके कार्यकर्ता करेंगे और पार्टी प्रत्याशी को जिताएंगे। साथ ही यह भी कहाकि भाजपा मेरे जीवन की पार्टी है और उनकी अंतिम सांस भाजपा में ही निकलेगी । हम तन मन धन लगाकर इसको और मजबूत करेंगे। भाजपा से अन्य राजनैतिक दलों की तुलना राष्ट्र का गौरव बढ़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते आज पूरे विश्व मे देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है
अशोक बाजपेई ने कहाकि आज केंद्र और प्रदेश की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। किसी भी मंत्री पर कोई उंगली नही उठा सकता किसी मंत्री पर कोई आरोप नहीं लगे जबकि अन्य सरकारों में विभिन्न आरोप लगाए गए है। भाजपा के शासन काल में देश तरक्की करेगा।किसी भी सरकार ने किसान को समर्थन मूल्य नहीं दिया लेकिन भाजपा किसान को उपज का मूल्य दे रही है। गन्ना किसानों के लिए प्रयास है काम करेंगे। किसान हित में भाजपा हमेशा तत्तपर है किसानों की आय बढ़े इसके लिए प्रयासरत है।
इससे पूर्व जब भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने कहाकि लाख प्रयास के बावजूद भ्रष्टाचार नहीं रुका है ।इस सवाल पर डॉक्टर अशोक बाजपेई ने कहाकि सरकार लगातार काम कर रही है और कार्यवाही कर रही है लेकिन जनता को भी इसके लिए आगे आना होगा और अपना काम बिना भष्टाचार के कराना होगा। उन्होंने कांग्रेस को भी कटघरे में खड़ा किया। जिले में पहुँचेते ही सांसद का कई जगह स्वागत भी किया गया। इस दौरान विधायक रजनी तिवारी,श्यामप्रकाश जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री पारुल दीक्षित आदि रहे।