शायद उन्हें पता ही नहीं था कि सत्ता गरीबों के कल्याण के लिए होती है : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नया भारत मंथन" कार्यक्रम में भाजपा की विचारधारा और मोदी जी के नेतृत्व में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की

भारतीय जनता पार्टी के संकट मोचक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भोपाल में “नया भारत मंथन” कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के साथ भाजपा की विचारधारा और मोदी जी के नेतृत्व में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की । उन्हों ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने लोगों की भलाई के बदले सत्ता का उपभोग किया, शायद उन्हें पता ही नहीं था कि सत्ता गरीबों के कल्याण के लिए होती है । आगे श्री शाह ने भाजपा की सफलता पर कहा कि भाजपा सरकारें इसलिए सफल होती हैं क्योंकि हम पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर आगे चल विकास को अंतिम व्यक्ति तक ले जाते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश के मुख्य मन्त्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनता की भलाई के लिए निरंतर काम कर रही है। शिवराज जी ने मध्य प्रदेश में कृषि विकास दर बढ़ाने से लेकर जल-स्तर को ऊपर उठाने तक अनेकों कार्य कर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं।