विधान सभा चुनावों से पूर्व हुए विधान परिषद के चुनावों में राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटें जीत ली हैं। तीन फरवरी को इन सीटों पर चुनाव कराए गए थे। कानपुर-उन्नाव स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मानवेन्द्र स्वरूप को 9154 वोटों से भाजपा के अरुण पाठक ने हराया। वहीं बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ही डॉ. जयपाल सिंह व्यास ने कुमारी रेनू मिश्रा को 25543 वोटों से पराजित किया। राजबहादुर सिंह चंदेल ने कानपुर-उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है। पांचवीं बार उन्होंने यह सीट जीती है। सुरेश कुमार तिवारी ने झांसी-इलाहाबाद शिक्षक सीट जीती, उन्होंने 1535 वोटों से अशोक कुमार को हराया।
झाँसी-इलाहाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतगणना चार्ट
श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी – 8456
श्री अशोक कुमार राठौर – 6921
श्री लाल बिहारी यादव – 3731
श्री लवकुश कुमार मिश्र – 2419
श्री जंग बहादुर पटेल – 1159
श्री राम सेवक त्रिपाठी – 779
श्री लालमणि द्विवेदी – 496
श्री त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी – 131
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी श्री अशोक कुमार राठौर को 1535 वोटों से हराकर विजयी घोषित किए गये।