चेतनाप्रकाश चितेरी प्रयागराज से अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड के ऑनलाइन कार्यक्रम मे होंगी शामिल

बुलंदी संस्था आगामी 21 अगस्त 2022 से 2 सितंबर 2022 तक विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित कराने जा रही है। जिसकी सम्पूर्ण तैयारी भी कर ली गई है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में भारत सहित नेपाल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई, मॉरिशस, सऊदी अरब , ओमान सहित विश्व के 35 देशों हिंदीभाषी साहित्यकार सम्मलित होंगे।

यह कार्यक्रम 300 घण्टों तक अनवरत चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलंदी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ हिंदी टाइम्स मीडिया कनाडा द्वारा, अमेरिका, कनाडा, न्यूज़ीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय चैनलों पर लाइव किया जाएगा। यह कवि सम्मेलन इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज किया जाएगा l बताते चले कि विगत वर्ष भी बुलंदी संस्था ने 207 घण्टे का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था।

इस वर्ष संस्था अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। संस्था द्वारा चेतनाप्रकाश चितेरी को संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा लिखित निमंत्रण प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि कवयित्री चेतनाप्रकाश चितेरी इस कार्यक्रम में शामिल होकर वैश्विक स्तर पर प्रयागराज का नाम रौशन करेंगी।
संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी उत्तराखंड बाजपुर के निवासी है और 10 वर्षो से साहित्य की साधना कर रहे हैं।