मुख्यमन्त्री ने जनपद की रू0 5421.59 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

                        मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद में विभिन्न विभागो की 21 योजनाओं का लोकार्पण एवं 6 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें लोकार्पण की जाने वाली 21 योजनाओं का खर्च रू0 3409.97 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसी प्रकार शिलान्यास की जाने वाली 6 योजनाओं पर किया जाने वाला व्यय रू0 2011.62 लाख आयेगा। इस प्रकार जनपद में कुल 5421.59 लाख योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
                      मुख्यमंत्री  ने अपने लोकार्पण में जिला चिकित्सालय में डायग्नोस्टिक सेन्टर, पेईंगवार्ड एवं जनरल वार्ड की लागत रू0 289.35 लाख, बिलग्राम सोलर आधारित मिनी पाइप पेयजल योजना लागत रू0 187.52 लाख, तेरवा दहिगवा ग्रामीण पेयजल योजना रू0 206.83 लाख, पशु चिकित्सालय भवन मल्लावाॅ रू0 33.21 लाख, पशु चिकित्सालय भवन सण्डीला रू0 33.21 लाख, 33/11 के0वी0 विद्युत उप केन्द्र कछौना का नव निर्माण रू0 300 लाख, छिबरामऊ रू0 350 लाख की लागत से कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार 33/11 के0वी0 विद्युत उप केन्द्र गोपामऊ व कुरसठ की क्षमता वृद्वि रू0 100.10 व 100.10 लाख, इसी प्रकार साण्डी पक्षी विहार में जलापूर्ति हेतु गर्रा नदी से लिफ्ट पम्प कैनाल का निर्माण रू0 463.39 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरवन रू0 143.44 लाख, भवानी मन्दिर से तालाब तक मेन रोड पिहानी का इन्टर लाकिंग कार्य रू0 28.42 लाख, डा0 कमालू के भवन से ज्वालादेवी मन्दिर तक पिहानी में इन्टर लाकिंग कार्य रू0 26.20 लाख, हरदोई-बावन मार्ग से मझरेता तक डामरीकरण कार्य रू0 35.28 लाख, चीनी मिल गेट से बिन्धैया पाण्डेयपुर मार्ग का डामरीकरण कार्य रू0 60.37 लाख, रूपापुर पाली मार्ग से चीनी मिल गेट बिन्धैया मार्ग का डामरीकरण कार्य रू0 37.92 लाख, पाली पचदेवरा मार्ग से नरभा खेरिया मार्ग का डामरीकरण कार्य रू0 64.70 लाख, सवायजपुर-रूपापुर मार्ग से खितौली मार्ग का डामरीकरण रू0 60.15 लाख, आईटीआई पिहानी, हरदोई के भवन का निर्माण रू0 514.60 लाख, ग्राम हरैया वि0खं0 कोथावां में रैनबसेरा का निर्माण रू0 178.09 लाख तथा ग्राम साखिन वि0खं0 टड़ियावां में रैन बसेरा का निर्माण रू0197.09 लाख की लागत से की जा रही योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
                       इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री  ने 6 योजनाओं का शिलान्यास भी किया जिसमें  हरदोई पुनर्गठन पेयजल योजना जोन-5 रू0 1504.52 लाख, गंज जलालाबाद ग्रामीण पाइप पेयजल योजना रू0 196.61 लाख, पशु चिकित्सालय भवन, सकतपुर वि0खं0 बावन रू0 33.21 लाख, साण्डी शाहाबाद मार्ग के कि0मी0 31 से अब्दुलपुर सम्पर्क रू0 76.60 लाख, ऐंगवा रेलवे फीडर मार्ग के कि0मी0 03 से भूड़ा सम्पर्क मार्ग रू0 99.35 लाख तथा चिमना नसौली मार्ग से गुलरहा सम्पर्क मार्ग रू0 102.33 लाख का शिलान्यास किया।