सिविल लाइन पुलिस बदायूँ ने कुल 26.770 किग्रा डोडा खपटा बरामद करते हुए 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

अंकित सक्सेना बदायूँ-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 07.08.2019 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान सैजनी मोड से मो0सा0 सवार 02 व्यक्तियों 1. बी0पी0 सिंह पुत्र राजपाल सिंह नि0 ग्राम सुल्तानपुर थाना मूसाझाग जनपद बदायूं, 2. सिपट्टर पुत्र रामपाल नि0 नसरुल्लागंज थाना उझानी जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 26 किलो 770 ग्राम डोडा खपटा बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 322/19 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभि0गण द्वारा मो0सा0 बजाज नं0 HR06Z 8589 से सम्बन्धित कोई भी प्रपत्र नही दिखाये जाने पर अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट के सीज किया गया । अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

विवरण बरामदगी- 1. कुल 26 किलो 770 ग्राम डोडा खपटा, 2. मो0सा0 बजाज नं0 HR06Z 8589 ।

गिरफ्तार अभि0गण- 1. बी0पी0 सिंह पुत्र राजपाल सिंह नि0 ग्राम सुल्तानपुर थाना मूसाझाग जनपद बदायूं, 2. सिपट्टर पुत्र रामपाल नि0 नसरुल्लागंज थाना उझानी जनपद बदायूं