कोरोना विदाई की ओर, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.72  प्रतिशत है

एक महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के केवल 2,503 नए मामले सामने आए। यह अब तक के 680 दिनों में सबसे कम है। इसके साथ भारत में वर्तमान में 38,069 सक्रिय रोगी हैं और यह 675 दिनों में सबस्क्राईब कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों के 0.08 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.72  प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,377 रोगियों  के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,41,449 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कुल 5,32,232 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 77.90 करोड़ से अधिक (77,90,52,383जांच की गई हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई हैर। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.47 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.47 प्रतिशत है।

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 180.19 करोड़ (1,80,19,45,779) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,10,99,040 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।