नहर में पानी न आने से रबी की फसल प्रभावित

कछौना(हरदोई): शारदा नहर में वर्तमान समय में पानी न आने के कारण रबी की फसल प्रभावित हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण खेतों में नमी की कमी हो गई है। जिसकी उपज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। नहर के पानी से सिंचाई करने वाले गांव के किसान परेशान हैं। क्षेत्र के अधिकांश गांव के किसान नहर की सिंचाई पर ही निर्भर है। शारदा नहर लखनऊ ब्रांच में लगभग 1 माह से पानी नहीं आ रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार फरवरी माह में पानी आने की संभावना नहीं है। जिससे सैकड़ों गांव के किसानों की रबी की फसल प्रभावित हो रही है। वही रजबहा, माइनर पूरी तरीके से सूखे पड़े हैं। पानी का स्तर कम होने के कारण किसानों के खेतों में लगी बोरिंग शो-पीस हैं। वहीं सरकारी नलकूप अधिकांश खराब पड़े हैं। ग्राम सभा कामीपुर में सरकारी नलकूप लगभग 2 माह से खराब पड़ा है। किसानों की सिंचाई समस्या को लेकर “जय हिंद जय भारत मंच” ने मिश्रिख सांसद अंजू बाला को अवगत कराया है। उन्होंने तत्काल उच्च-अधिकारियों को शारदा नहर में पानी छुड़वाने व नलकूप ठीक कराने का कड़ा निर्देश दिया। किसानों की समस्याओं को तत्काल निराकरण करने की बात कही।


रिपोर्ट : पी०डी० गुप्ता