नेपाल में भगवान बुद्ध के जन्म स्थान लुम्बिनी में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना की। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली माया देवी मंदिर में प्रार्थना की। मंदिर को फुलों और रोशनी से बड़े ही सुंदर ढ़ग से सजाया गया है। शाम को पुष्करनी सरोवर के चारों और सैकड़ों द्वीप जलाए गए। गौतम बुद्ध की माता रानी माया देवी ने सिद्धार्थ गौतम के जन्म से पहले इसी सरोवर में डुबकी लगाई थी। उधर, लुम्बिनी विकास ट्रस्ट ने 2562वीं बुद्ध जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।