जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बताया है कि प्रदेश सरकार की लघु एवं सीमान्त किसानो के उन्नयन एवं सतत् विकास हेतु फसल ऋण मोचन योजना के संबन्ध में शिकायतो के निवारण एवं अनुश्रवण करने हेतु जिला स्तर पर शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण के लिये एन0आई0सी0 द्वारा एक पोर्टल विकसित किया जायेगा तथा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा। नियंत्रण कक्ष मे सभी शिकायतो को शिकायत निवारण पोर्टल पर डाला जायेगा। उन्होने बताया कि एन0आई0सी0 के द्वारा आनलाईन शिकायत निवारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पोर्टल पर लिंक तैयार कर दिया गया हैं जो किसान पोर्टल पर ऑन लाईन शिकायत दर्ज नही कर सकते है उनके लिए निर्धारित प्रपत्र पर ऑफ लाईन शिकायत उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जायेगी। ऐसे ऑफ लाईन प्राप्त सभी शिकायतो को कम्प्यूटर पर फीड किया जायेगा। हाथ से भरे गये ऑफ लाईन शिकायत पत्र को क्रमवार गार्ड फाइल में सुरक्षित रखा जायेगा। ऑफ लाईन शिकायत दर्ज करने हेतु समस्त तहसीलो को निर्धारित प्रारूप की 1000 प्रतियां तथा जिला स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम को 2000 प्रतियां उपलब्ध करा दी गई है। जिला स्तर पर शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण के अन्तर्गत जिला स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतो के निवारण एवं अनुश्रवण का कार्य जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा। समिति द्वारा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा, शिकायत निवारण हेतु जिले स्तर पर एक दूरभाष संख्या की भी व्यवस्था की जायेगी। नियंत्रण कक्ष मे प्राप्त सभी शिकायतों को एन0आई0सी0 द्वारा फसल ऋण मोचन हेतु विकसित पोर्टल मे शिकायत निवारण हेतु बने लिंक पर संबन्धित द्वारा दर्ज किया जायेगा। शिकायत दर्ज होने के उपरान्त योजना मे विहित प्रक्रिया के अनुरूप जिला स्तरीय समिति द्वारा जांचोपरान्त अर्ह पायी गयी किसानो की सूची पर योजना मे विहित दिशा-निर्देशो के अनुसार आवश्यक अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।
Related Articles
किसानों के नलकूप का विद्युत बिल माफ करे प्रदेश सरकार : अजय सोनी
January 10, 2021
0
वर्तमान राजनीति का सटीक विश्लेषण करती कविता- राजनीति हो गई भिखारिन , जनता के लहू की प्यासी है
October 13, 2017
0
किसानो की कंपनी ने क्षेत्र को दी तरक्की की नयी राह
October 5, 2018
0