द्रौपदी मुर्मू राजग की ओर से राष्ट्रपतिपद की उम्मीदवार होंगी। भाजपा ने आज आम सहमति के बाद द्रोपदी मुर्मू के नाम का ऐलान कर दिया।
द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं हैं और आदिवासी समुदाय से आती हैं। ये झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल रहीं हैं और जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। द्रौपदी मुर्म १८ मई २०१५ से झारखण्ड की राज्यपाल हैं। वर्ष २००० से २००४ तक ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं।
वह पहली उड़िया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया था। भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबन्धन सरकार में ६ मार्च २००० से ६ अगस्त २००२ तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री तथा ६ अगस्त २००२ से १६ मई २००४ तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं।