पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हाथ में लगी

                    सवायजपुर से हरपालपुर जा रहे युवक को दो लोगों ने रोक लिया और फिर उसको गोली मार दी।गोली युवक के हाथ में लगी जिससे वह जख्मी हो गया।युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है लेकिन घटना को संदिग्ध मान रही है।
                    मामला हरदोई के हरपालपुर कोतवाली इलाके का है।यहां के  बरहुली निवासी राजीव कुमार पुत्र शिशुपाल सवायजपुर की बाजार से वापस अपने घर जा रहा था।जैसाकि राजीव का कहना है कि उसी के गांव के निवासी अखिलेश व दिनेश पुत्रगण रामेंद्र ने उसको एक देवस्थान के पास रोंका और उसके साथ विवाद करते हुए उसे तमंचे से गोली मार दी।गोली उसके हाथ में लगी। राजीव के अनुसार उसका पुराना विवाद इन लोगों से चल रहा है।इस के चलते इन लोगों ने उसको गोली मारी।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली लेकिन घटना को संदिग्ध मान रही है।