शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, लोनार थाना के जटोली गांव का मामला 

                 घर में अकेले रह रहे युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
                 मामला लोनार थाना के जटोली गांव का है। गांव निवासी विनोद उर्फ रवीन्द्र बुधवार की देर रात करीब 10 बजे घर के अंदर शराब पी। उसके बाद फांसी लगा ली। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने उसे आनन फानन में फांसी के फंदे से उतार लिया उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक विनोद शराब का आदी था। उसकी पत्नी रिंकी करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके मानपुर थाना बेनीगंज में रह रही है।उसके एक पुत्र अर्पित है।विनोद तीन भाइयों में बड़ा था।