भारतीय किसान यूनियन (अ) की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

कछौना (हरदोई) : भारतीय किसान यूनियन (अ) के मण्डल महासचिव की अध्यक्षता में बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानों की प्रमुख समस्याएं आवारा पशुओं की समस्या, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसानों की गेहूं खरीद में जमकर दलालों का बोलबाला व कमीशन खोरी पर चर्चा की गई। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराने के साथ आंदोलन भी किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष एस०डी० सिंह द्वारा संगठन मंत्री रमेश चंद्र त्रिपाठी, जिला प्रभारी सौरभ शुक्ला, जिला अध्यक्ष उमेश शुक्ला, जिला महासचिव रवी प्रताप सिंह को पद पर मनोनीत किया गया। जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करने का वचन लिया। किसानों ने बताया आवारा पशुओं से किसानों की फसल को आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। उनकी रात दिन की गाढ़ी कमाई आवारा पशु बर्बाद कर देते हैं। छोटे किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गेहूं खरीद केंद्रों पर आढ़तियों व दलाल सक्रिय हैं। बिना सुविधा शुल्क के किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं बिक्री हो रहा है। जिससे वह अपनी उपज को मार्केट में औने पौने दामों में बेचने को विवश हैं। बैंकों में दलालों का बोलबाला है। इस अवसर पर किसान यूनियन के पदाधिकारी गण नील कमल, रंजना तिवारी, प्रदीप शुक्ला, सुरेंद्र गुप्ता, सिया राम मौर्य, मुन्ना, शलीम आदि गण मौजूद थे।