किसानों को परेशान न किया जाये

आज 30 नवम्बर 2021 को सहायक निदेशक (खाद्य) के नेतृत्व में भारत सरकार की एक टीम ने जनपद की विभिन्न मंडियों का वर्षा का धान की फसल पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण छूट अनुमन्य करने हेतु दौरा किया। उन्होने माधौगंज सहित विभिन्न मण्डियों के अपने भ्रमण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सहायक निदेशक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसान भाईयों की जितनी सहायता हो सके, अवश्य की जाये। किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। उन्होने मंडियों के स्टाक रजिस्टर देखे और धान खरीद की अब तक की प्रगति के सम्बन्ध में मण्डी अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ कृषि विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय व अन्य मण्डी अधिकारी उपस्थित रहे।