टाटा मोटर्स के मैनेजर पर लड़की ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

लेडी रिसेप्शनिस्ट के साथ कार शोरूम के मैनेजर ने साथी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

                  गन्ने के खेत मे आपत्तिजनक स्थिति में मिले टाटा मोटर्स के मैनेजर व उसके साथी पर लड़की ने दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और लड़की का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
                   मामला हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र का है। हरदोई के टाटा मोटर्स का मैनेजर विवेक त्रिपाठी उर्फ कल्लू पुत्र राम सागर निवासी मानपुर आमखेरवा अपने एक साथी के साथ टाटा मोटर्स की रिसेप्शनिस्ट को लेकर अपने ननिहाल ग्राम चंद्रमपुर थाना पचदेवरा टाटा कंपनी की डेमो कार से रिसेप्शनिस्ट को कार सेल करने के बहाने लेकर गए थे। आरोप है कि जहां पर मैनेजर व उसके अन्य साथी ने पीड़िता के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म पीड़िता की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पीड़िता को बचाया मैनेजर व उसका साथी कार सहित भागने में सफल रहा। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
                  एसपी विपिन कुमार मिश्र के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों को जल्द ही पकड़कर उन्हें दंडित करेगी। पीड़िता के अनुसार वह घर से निकली और रास्ते में मैनेजर विवेक ने अपनी डेमो कार में बिठाया और यह कह कर ले गया कि कार सेल करने के संबंध में किसी कस्टमर से मुलाकात करनी है । इस बहाने से वह पीड़िता को शाहबाद ले गया जहां पर पहले से और उसका एक साथी मौजूद था जो कार में सवार होकर आगे पचदेवरा थाना क्षेत्र में ले जाकर गन्ने के खेत में दोनों ने दुष्कर्म किया जिस पर वह चिल्लाई और चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।