सण्डीला ब्लॉक परिसर में ब्लाक प्रमुख कक्ष में अज्ञात कारणों से लगी आग

                             सण्डीला ब्लॉक परिसर में बने ब्लाक प्रमुख कक्ष में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से कुर्सी मेज आदि लाखो का समान जलकर खाक हो गया।सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू।आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
                             सण्डीला ब्लाक के परिसर में ब्लाक प्रमुख का कक्ष भी बना है।सुबह तड़के इस कक्ष में यही परिसर में रह रहे एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी ने आग जलते देखी तो हड़कम्प मच गया।जानकारी मिलते ही अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गयी साथ ही आग बुझाने के उपाय शुरू किए।
                             सूचना मिलने के करीब बीस मिनट के बाद दमकल मौके पर पहुंच पाई और आग बुझाई।इस हादसे में कक्ष की दीवारें भी चटक गयी।आग लगने से लाखों रुपये के फर्नीचर का नुकसान हो गया।आग लगने के कारणों को कर्मचारी प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट मान रहे है।गनीमत रही समय रहते आग बुझ गयी अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।