अवैध रूप से बिक रही शराब को लेकर हुआ विवाद, हिस्ट्रीशीटर ने चलाई गोली एक युवक घायल

             कछौना (हरदोई)- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अवैध रूप से बिक रही शराब को लेकर शराबियों मे कहासुनी हो गई मामला इतना बढ़ गया कि गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक पर पहले चाकू से हमला किया उसके बाद देसी असलहा से फायर झोक दी। गोली उस युवक के ना लगकर पड़ोस मे खड़े दूसरे युवक पैर में जा धसी। घायल को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।।
                 बुधवार की रात राम मोहन पुत्र नन्कवनू निवासी मतुआ गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के सामने अवैध रूप से बिक रही शराब की दुकान पर खड़ा था। जहां पर आरोपी अशोक दुबे पुत्र सुशील कुमार व प्रेम कुमार उर्फ पुतान पुत्र बेचेलाल से शराब के नशे में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक दुबे ने राम मोहन पर पहले चाकू से वार किया उसके बाद अशोक के चाचा प्रेम कुमार उर्फ पुतान  ने राम मोहन पर फायर झोक दिया। जो की मौके पर खड़े मन्द बुद्धि रामकुमार 24 पुत्र मुरली के पैर में जा धंसी रामकुमार के परिजनों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया जहां पर घायल की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
                  कोतवाल जावेद अहमद ने बताया अशोक व प्रेम कुमार उर्फ पुतान के विरुद्ध राम मोहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अशोक की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया। वहीं ग्रामीणों की मानें तो अवैध रूप से प्राथमिक विद्यालय के सामने बने मकानों में शराब बिकती है जिसके कारण आए दिन यहां पर इस तरीके की घटनाएं होना आम बात है।प्रेम कुमार उर्फ पुतान हिस्ट्रीशीटर है और हत्या जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामले दर्ज है।