खाद्य विभाग ने एक ट्रक असुरक्षित सेब कराए नष्ट

          हरदोई- लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने के लिए सड़े गले 200 बोरे सेब खाद्य विभाग ने पालिका कर्मियों की मदद से नष्ट कराए है। एक ट्रक सेब शहर की नवीन फल मंडी में नीलाम हो रहे थे।
          बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए एस गंगवार को सूचना मिली कि नवीन फल मंडी में एक ट्रक सेब उतारा जा रहा है जो सड़ा गला है और खराब हो चुका है। सूचना मिलने पर उन्होंने पालिका कर्मियों से सम्पर्क स्थापित किया और पालिका की टीम के साथ नवीन फल मंडी में पहुंचे।यहां एक ट्रक से सेब की करीब 200 बोरी उतारी गई थी और नीलाम होने जा रही थी।
        टीम ने जब सेब चेक किये तो पता चला सब सेब सड़े गले व खराब हो चुके थे। जैसे ही जानकारी लगी कि कोई टीम छापेमारी कर रही है खराब सेब नीलाम करने वाले लोग और आढ़ती मौके से भाग निकले। पता चला कि यह सेब हिमांचल प्रदेश के परमाणु कस्बे से लाये गए थे।टीम से सेब को नष्ट करा दिया।