धान खरीद की किसी समस्या के लिए 05852-234629 पर सम्पर्क करें : जिलाधिकारी

                     जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद के किसानों कहा है कि वह अपना धान सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर विक्रय करें और यदि किसी भी खरीद केन्द्र पर धान विक्रय करने में किसी प्रकार की दिक्कत या समस्या हो तो तत्काल उक्त धान क्रय केन्द्र की शिकायत कन्ट्रोल रूम नम्बर 05852-234629 पर सम्पर्क करें उनके धान की खरीद एक घंटें में करायी जायेगी । उन्होंने आज धान क्रय केन्द्र कन्ट्रोल पहुँच कर धान क्रय के संबंध में प्राप्त शिकायतों का अवलोकन भी किया ।
                 आज कन्ट्रोल में किसान इब्राहिम निवासी, माधौगंज, तहसील बिलग्राम का 60 कुन्तल धान तथा सर्वजीत नि0 हरिपुर तहसील सण्डीला का 50 कुन्तल धान की खरीद न करने की शिकायत मिलने पर उक्त धान क्रय केन्द्रों प्रभारियों द्वारा कन्ट्रोल रूम से प्राप्त निर्देश पर तत्काल उक्त धान की खरीद की गयी तथा वीरेन्द्र सिंह नि0 सोनेपुर ब्लाक बावन ने अपना 100 कुन्तल धान कल सुखाकर लाने पर बिक्रय करने को कहा । जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों को चेतावनी दी है कि यदि किसी धान क्रय केन्द्र किसान का धान क्रय नहीं किया गया तो कठोर कार्यवाही की जायेगी ।