शराब बनाते चार महिलाएं पकड़ी गई

               कछौना कोतवाली की पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते हुए दबिश देकर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक युवक भी पकड़ा गया है। सभी के पास से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब चार शराब भट्ठी बरामद हुई है जबकि करीब 1 हजार लीटर लहन नष्ट कराया गया है ।
      अब महिलाएं भी किसी क्षेत्र में पीछे नही रह गयी है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। फिर शराब बनाने में भला कैसे पीछे रहा जाए।कोतवाली कछौना क्षेत्र में तो कमसे कम यही कहा जा सकता है।यहां पुलिस को जानकारी लगी कि अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है तो पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान चार महिलाओं समेत एक युवक को पकड़ा गया। सभी के पास से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब चार शराब भट्ठी बरामद हुई है जबकि करीब 1 हजार लीटर लहन नष्ट कराया गया है। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
 थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना छेत्र के गाव पूरबखेड़ा व नटपुरवा से पुलिस ने शराब बनने के उपकरणों के साथ चार महिलाओं व एक युवक को पकड़ा है। इनमे से कृष्ण पत्नी ललुवा व सत्यपाल  को हिरासत में लिया गया, तो वही थाना क्षेत्र के पूरबखेड़ा से रिंकी पत्नी संतोष, रूपा पत्नी राजेन्द्र , लौंगरानी पत्नी बद्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।