मुलायम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बांटे फल

             समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा  के नेत्रत्व में जिला चिकित्सालय हरदोई में लम्बी उम्र के लिए मरीजों को फल वितरित किये। फल वितरण कर सभी ने मुलायम सिंह की लम्बी उम्र की कामना की।
      मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव संजय कश्यप व जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेयी रहे। प्रदेश सचिव  संजय कश्यप ने कहा की मुलायम सिंह पूरे देश के नेता हैं उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों के लिए ही कार्य किया हैं। जिला उपाध्यक्ष  अमित बाजपेयी ने कहा कि  नेताजी के आशीर्वाद से फिर हम लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर गिफ्ट देंगे।
      प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा  ने कहा कि जितना कार्य उत्तर प्रदेश में नेताजी के कार्यकाल में हुआ हैं उन्होंने हमेशा ही जनहित में कार्य किया हैं। रक्षा मंत्री कार्यकाल में नेताजी ने सैनिको के लिए प्रमुख कार्य किया। हम सब नेताजी  को तोफे में 2017 नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत देंगे। इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी आदर्श दीपक मिश्र, अमित सिंह मीतू, जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड रामज्ञान गुप्ता, सपा नेता नीरज बाजपेयी, जिला सचिव अखिल सिंह चन्देल, सपा नेता अमित शर्मा, प्रशांत मिश्र, मनोज शुक्ला, परवेश श्रीवास्तव, गोविन्द तिवारी, अनमोल गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।