गो हत्याओं पर उग्र हुई गो सेवा समिति ने दिया ज्ञापन, गोमती नदी के पास मिले गो वंशों के अवशेषों का मामला

              हाल ही में नैमिषारण्य स्थित गोमती नदी में मिले सैकड़ो गो वंशों के कटे अवशेषों के मामले में सुरभी गो सेवा समिति उग्र हो उठी है।समिति ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
              सुरभी गो सेवा समिति के संरक्षक राजवर्धन सिंह एडवोकेट ने कहा जहां सरकार एक ओर नमामि गंगे जैसी कई महात्वाकांक्षी योजनाएं चला कर नदियों को स्वच्छ बनाने पर जोर दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर ये पशु तस्कर गो हत्या कर उनको नदियों में फेंक कर सरकार की की गयी निर्मल नदियों को गंदा करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि अगर समय रहते सरकार ने पशु तस्करों पर नकेल नहीं कसी तो श्रद्धा और आस्था का बांध टूट जाएगा। सुरभी गो सेवा समिति ने इस प्रकरण की जांच की मांग की हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव को दिया गया। इस दौरान तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।