कांग्रेस ने मोदी व अमित शाह का फूंका पुतला

ब्यूरो हरदोई-

———————————————–

ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस – लोकतंत्र की हत्या भाजपा सत्ता पाने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं ,देश में लोकतंत्र कि मोदी सरकार द्वारा सरेआम हत्या कि कर्नाटक राजपाल ने प्रधानमंत्री के इसारे पर कांग्रेस और JDS गठबंधन की बहुमत की संख्या होने के बावजूद अल्पमत भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया।

इस निर्णय को लेकर देश के लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रांतीय आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के नेतृत्व में नुमाईश चौराहे पर अमित शाह और मोदी का पुतला फूंका गया!

इस दौरान नरेंद्र मोदी और अमित शाह के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई !

जिला अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लालच में नियम-कायदे और देश के संविधान को भूल गई है भाजपा देश में असंवैधानिक और अनैतिक तरीके से सत्ता हथियाना चाहती है जो भी दुखद है नैतिकता की दुहाई देने वाली भाजपा गोवा, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय में क्यों नैतिकता भूल गई?
राज्यपाल से जबरदस्ती कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनवाने का न्योता दिया गया !

जिला महासचिव अमीर अहमद ने कहा कि देश के हालात बद से बदतर हो गए आज संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम चीरहरण हो रहा है राज्यपाल भाजपा की कठपुतली बन गए हैं बिना बहुमत के क्यों राज्यपाल ने भाजपा को शपथ दिलाई!

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अमित शाह और मोदी जी देश का ध्यान भटकाने का कार्य कर रहे हैं सत्ता के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं देश का युवा सब देख रहा है उसका बदला दिया जाएगा!

पुतला दहन के कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ,महासचिव अमीर अहमद, पवन गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव ,वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव ,मिथिलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमेन्द्र वर्मा, जिला सचिव रियाज अहमद ,अलीमुद्दीन मुन्ना, गुलफाम, फहीम अंसारी, रामगोपाल दीक्षित ,राम मोहन मिश्रा ,अरुण सिंह गौर, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।