मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : तुलसी गुप्त

कछौना (हरदोई) : विकासखंड कछौना की ग्राम सभा त्यौरी मतुआ के ग्राम बनियन खेड़ा में युवा व्यापारी सूर्या गुप्ता की तरफ से ग्राम वासियों वृद्धजनों, असहाय, दिव्यांगजन को मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह के द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानजंय सिंह ने बताया युवाओं के द्वारा एक सकारात्मक व सही दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इन रचनात्मक कार्यों से एक सामाजिक समसरता को बढ़ावा मिलता है। इन गतिविधियों से हमारा देश भारत वाकई में बदल रहा है। इन आयोजनों से सामाजिक लोगों से मिलने का एक मौका मिलता है। सभी युवा आगे बढ़कर देश को अग्रणी बनाने में महती भूमिका निभाए। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए जीवन यापन करता है। लेकिन जब वह अपने पड़ोसियों के लिए भी सोचता है, और उसके सुख दुख में भागीदारी बनता है। तब सही मायने में वह मानव जीवन को जीता है। वैश्य समाज के अध्यक्ष तुलसी गुप्ता ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इस कार्यक्रम के आयोजक सूर्या गुप्ता ने बताया आज हम आप सभी के सहयोग व आशीर्वाद से इस मुकाम पर हूं, कि हम समाज के लोगों के काम आ सकें। यह सेवा भाव हमेशा करता रहूंगा। इस आयोजन में लगभग 270 लोगों को कंबल वितरण किए गए। ग्रामीणों ने इस आयोजन की तहे दिल से प्रशंसा की।


इस अवसर पर शिक्षक अमृतलाल शर्मा, शिक्षक द्वारिका प्रसाद, युवा मोर्चा युवा व्यापार मंडल ब्लॉक अध्यक्ष रवि गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता दुष्यंत सिंह, भाजपा नेता अनुज द्विवेदी, आर०टी०आई० कार्यकर्ता गंगा प्रसाद मौर्या, सामाजिक कार्यकर्ता लालता सिंह, योगेंद्र कुमार, आलोक राठौर, दीपक सिंह उर्फ दीपू, लियाकत अली, क्षेत्र पंचायत सदस्य पति अंकित वर्मा, मीडिया प्रभारी पी०डी० गुप्ता, अखिलेश कुमार, पुत्ती सिंह, स्वामी दयाल गुप्ता, मनीष सिंह व प्रभारी निरीक्षक राय सिंह अपनी टीम के साथ व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यम गुप्ता द्वारा किया गया।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता