उत्तर-प्रदेश के फिरोज़ाबाद, आगरा और इटावा जिलों में डेंगू के प्रबंधन में मदद के लिए उच्च स्तरीय दल नियुक्त

केन्द्र ने उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद, आगरा और इटावा जिलों में डेंगू के प्रबंधन में मदद के लिए उच्च स्तरीय दल नियुक्त किया है। यह दल राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर डेंगू से निपटने के उपाय सुझाएगा।

केन्द्र के छह सदस्य दल ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र, राष्ट्रीय मच्छर जनित रोग नियंत्रण केन्द्र और नई दिल्ली के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के विशेषज्ञ शामिल हैं। दल का नेतृत्व क्षेत्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यालय लखनऊ के डॉक्टर वी के चौधरी करेंगे।
केन्द्रीय दल राज्य स्वास्थ्य विभागों के साथ मिलकर काम करेगा और डेंगू के बढ़ते रोगियों पर नियंत्रण के लिए अपनी राय देगा।